पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLM) ने अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सभी छह सीटों पर नामों की घोषणा की गयी है।
यह भी पढ़ें:Bihar Elections 2025: कांग्रेस ने शुरू की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना, 22 सीटों पर तय हुए नाम,– सिंबल बांटे गये

और भी पढ़ें
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने लिस्ट जारी करते हुए छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इस सूची में सबसे खास नाम उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा का है, जिन्हें सासाराम विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
RLM की पहली कैंडिडेट लिस्ट 2025
मधुबनी — माधव आनंद
उजियारपुर — प्रशांत कुमार पंकज
सासाराम — स्नेहलता कुशवाहा
दिनारा — आलोक कुमार सिंह
बाजपट्टी — रामेश्वर महतो
पारू — मदन चौधरी
सूत्रों के अनुसार, RLM को एनडीए के सीट बंटवारे में कुल छह सीटें मिली हैं। पार्टी ने सभी छह नामों की घोषणा की है। दिल्ली में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि एनडीए में सब कुछ ठीक है और वे गठबंधन के प्रति प्रतिबद्ध हैं।इस घोषणा के बाद माना जा रहा है कि RLM एनडीए के साथ तालमेल में अपनी रणनीति को मजबूत कर रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उपेंद्र कुशवाहा की यह लिस्ट न सिर्फ उनकी पार्टी के भीतर एकजुटता दिखाने की कोशिश है, बल्कि यह संदेश देने की भी है कि RLM चुनावी मैदान में गंभीरता से उतर रही है।