- के बोले- अब चनपटिया बोलेगा, जनता के हक की आवाज उठेगी
- चर्चित यूट्यूबर और जनपक्षीय आवाज मनीष कश्यप को जन सुराज पार्टी ने उम्मीदवार बनाया
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जन सुराज पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को पार्टी ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर खुद इसकी जानकारी साझा की।
यह भी पढ़ें:Punjab : DIG हरचरण सिंह भुल्लर के घर से सात करोड़ कैश, 22 लग्जरी घड़ियां और सोना बरामद
मनीष कश्यप ने पोस्ट करते हुए लिखा कि— “आज जन सुराज पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है और चनपटिया विधानसभा से मुझे उम्मीदवार घोषित किया है, उसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय उदय सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती जी तथा जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि वह 18 अक्टूबर, धनतेरस के शुभ अवसर पर, अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मनीष ने आगे लिखा कि अब समय आ गया है चनपटिया को बदलने का, जनता के हक की आवाज बनने का, और जन सुराज के सपने को साकार करने का।
जनता से अपील – “यह सिर्फ चुनाव नहीं, एक जनआंदोलन है”
मनीष कश्यप ने अपने पोस्ट में जनता से अपील करते हुए कहा कि— “यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है, बल्कि जनता की आवाज को विधान भवन तक पहुंचाने का संकल्प है। आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और जन आंदोलन की इस यात्रा में अपना समर्थन दें। आपका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जय चंपारण, जय बिहार, जय हिंद!”
जन सुराज कैंप में उत्साह
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के साथ मनीष कश्यप की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थक इसे बिहार की राजनीति में “जनता की आवाज की एंट्री” बता रहे हैं।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगी थार
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?