नवादा। बिहार के नवादा में बदमाश ने एक सीमेंट बिजनसमैन को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। गोली लगने गंभीर रुप से जख्मी काशीचक प्रखंड ब्लॉक अंतर्गत शाहपुर ओपी एरिया के देवनबीघा गांव निवासी अवधेश सिंह के बेटे रंजय कुमार उर्फ तप्पू को पटना रेफर किया गया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Gangs of Wasseypur : प्रिंस खान के कहने पर रितिक ने इकबाल को मारी गोली,आजम व शाहिद ने पुलिस को दिया बयान
रंजय कुमार उर्फ तप्पू को बदमाशों ने शनिवार रात 9.15 बजे गोली मारकर घायल कर दिया गया। रंजय शाहपुर चौक पर सीमेंट की दुकान चलाता था। वह रोज की तरह शनिवार को दुकान बंदकर घर जा रहा था। इसी दौरान गिरियक-शेखपुरा स्टेट-हाइवे पर स्थित सावित्री ईंट-भठ्ठा के समीप बाइक सवार तीन क्रिमिनलों रंजय को तीन गोली मार दी। तीनों क्रिमिनल अपनी बाइक छोड़ दी और फरार हो गया।गोली की आवाज सुनकर भठ्ठा पर रहे लोगों ने जख्मी रंजय कुमार के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। फिलहाल, जख्मी का इलाज पटना स्थित रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल मे चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन शुरु कर दी है। 

शाहपुर ओपी प्रभारी संजीत राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर की बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस हर एंगिल से जांच कर रही है। अभी तक मामले से सम्बंधित आवेदन नहीं दिया गया है। नवादा पुलिस की ओर से कहा गया है कि सूचना पर तक्षण शाहपुर प्रभारी और एसडीपीओ पकरीबरावां घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक व्यक्ति जख्मी हालत में पाया गया। जिसे तुरंत पावापुरी अस्पताल भेजा गया, जहां से जख्मी का बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी का इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस को घटनास्थल से 1 खोखा और 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।  नवादा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।