खगड़िया। बिहार में खगड़िया जिले के टाउन पुलिस स्टेशन एरिया में बलुआही स्थित आईडीबीआई बैंक की एटीएम से क्रिमिनलों ने 25 लाख रुपये बदमाशों ने निकाल लिये हैं। क्रिमिनलों ने शुक्रवार की रात ही इस घटना को अंजाम दिया है।हालांकि इसका खुलासा सोमवार को बैंक खुलने के बाद हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।
बिहार: नवादा में ऑटो से 40 कार्टन नकली शराब बरामद, ड्राइवर और तस्कर फरार
और भी पढ़ें
- SI प्रमोशन विवाद में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीधी भर्ती वालों को मिलेगी प्राथमिकता
- बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद बना नरसंहार, कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 को मारा
- ऐश्वर्या-अभिषेक का दिखा रोमांटिक अंदाज, हाथों में हाथ डाल दीवाली पार्टी में पहुंचे
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
बैंक मैनेजर चंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे बैंक के स्टाफ ने 17 लाख रुपए एटीएम में डाले। एटीएम में पहले से भी राशि थी। रात लगभग 10.30 बजे दो क्रिमिनल हेलमेट व मास्क पहने आये थे। एक बदमाश भीतर गया, दूसरा बाहर रहा। बदमाश ने सबसे पहले क्लोज सर्किट कैमरा पर स्टिकर साट दिया। इसके बाद एटीएम से पूरे रुपये निकाल लिये।बैंक शनिवार व रविवार को बैंक बंद था। जब बैंक सोमवार को खुला तो पता चला कि एटीएम में राशि नहीं है। इसके बाद बैंककर्मी हरकत में आये। मैनेजर चंदन कुमार ने इसकी सूचना पुलिस व बैंक के सीनयर अफसरों को दी। एसडीपीओ सुमित कुमार व टाउन पुलिस स्टेशन इंचार्ज रामस्वार्थ पासवान समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच छानबीन की।
पासवर्ड से एटीएम से निकाली गई राशि
पुलिस सोसेर्ज का कहना है एटीएम को न तो तोड़ा गया और न ही कोई और नुकसान पहुंचाया गया है। इसके बाद भी राशि की निकासी की गई। आशंका जताई जा रही है कि पासवर्ड के माध्यम से राशि की निकासी की गई है। बताया जाता है कि पासवर्ड कुछ बैंक स्टाफ को ही पता होता है।एटीएम को न तो तोड़ा गया और न ही कोई और नुकसान पहुंचाया गया है। इसके बाद भी राशि की निकासी की गई। आशंका जताई जा रही है कि पासवर्ड के माध्यम से राशि की निकासी की गई है। बताया जाता है कि पासवर्ड कुछ बैंककर्मियों को ही पता होता है। क्रिमिनलों ने पासवर्ड का उपयोग किया था, जो दो बैंक के स्टाफ के पास रहता है। एटीएम के अंदर के लाक का दो अलग-अलग पासवार्ड होता है, जो अलग-अलग बैंक स्टाफ के पास होता है। दोनों एक साथ मिलने पर ही एटीएम का लॉक खोला जा सकता है।
एफएससएल टीम ने की छानबीन
पुलिस की सूचना पर एफएसएल की टीम आकर जांच की है।सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। इससे पूरी संभावना है कि बैंक स्टाफ की मिलीभगत हो सकती है।पुलिस के साथ-साथ बैंक द्वारा भी अपने स्तर से जांच कराई जा रही है। फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।