Advertisement

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रात के वक्‍त डाकबंगला चौराहे पर जाकर देवी प्रतिमा के दर्शन किए और पूजा की। नीतीश कुमार सोमवार की सुबह पटना सिटी स्‍थ‍ित माता शीतला मंदिर भी पहुंचे। यहां देवी को नारियल अर्पित कर पूरे राज्‍य और देश की खुशहाली के लिए कामना की। सीएम के साथ वित्‍त मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण अशोक चौधरी और जदयू के कई नेता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:BY Election: छह स्टेट के सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, तीन नवंबर को वोटिंग और छह को रिजल्ट

सीएम रविवार की रात  खाजपुरा के पूजा पंडाल तक गए और रास्‍ते में भी व्यवस्था को देखा।सीएम नीतीश कुमार ने वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी व अतिरिक्त सलाहकार मनीष वर्मा के साथ सोमवार को अगमकुआं शीतला माता मंदिर, शक्तिपीठ बड़ी तथा छोटी पटनदेवी, मारूफगंज स्थित बड़ी देवी जी तथा दलहट्टा मंदिर में शीश नवाया।सीएम नीतीश कुमार अपने सहयोगियों के साथ माता के समक्ष नतमस्तक हुए। उन्‍होंने पूजा अर्चना और आरती कर सूबे की खुशहाली की कामना की। सीएम ने बिहार के विकास एवं राज्यवासियों की सुख-शांति के लिए प्रार्थना किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामना दी।

नीतीश कुमार पहले अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचे। वहां जयप्रकाश पुजारी, पंकज पुजारी, अमरनाथ पुजारी, सुनील पुजारी व छोटू पुजारी ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद सीएम शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी पहुंचे। महंथ विजय शंकर गिरी ने पूजा करा चुनरी व प्रसाद प्रदान किया। सीएम ने शक्तिपीठ बड़ी पटन देवी के निर्माण कार्य में सहयोग की बात कहीl इसके बाद सीएम का काफिला चौक के समीप मारवाड़ी युवा मंच व मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा लगाये गये दशहरा सेवा शिविर के सामने रूका। समाजसेवी कमल नोपानी पानी, शशि शेखर रस्तोगी, संजीव देवड़ा, राजकुमार गोयनका, राजेश चौधरी समेत अन्य ने सीएम का स्वागत किया। यहां से निकले सीएम शक्तिपीठ श्री छोटी पटनदेवी मंदिर पहुंचे। यहां पूजा करने के साथ ही सीएम ने भगवती की आरती उतारी। आचार्य अनंत अभिषेक द्विवेदी, विवेक द्विवेदी, संतोष द्विवेदी तथा सीताराम पंडित ने भगवती का आशीष प्रदान किया।

 छोटी पटनदेवी मंदिर के बाद सीएम का काफिला मारूफगंज व दलहट्टा स्थित श्री बड़ी देवी पहुंचा। यहां प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों में  संत कुमार गोलवारा, डा राजेश कुमार, अतानु साहा, भगवान लाल, सुनील बंका, प्रभात भरतीया, अजय केसरी समेत अन्य ने उनका स्वागत किया। यहां से सीएम ने दलहट्टा स्थित श्री बड़ी देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। सीएम ने उपस्थित जदयू कार्यकर्ता व अन्य भक्तों को विजयादशमी की शुभकामना दिया।