Advertisement
  • वीआइपी तीसरे नबंर पर
  • कांग्रेस NOTA से भी पीछे
  • तेजस्वी यादव के BMY ट्रंप कार्ड ने किया कमाल

मुजफ्फरपुर। बिहार के  बोचहां उपचुनाव में एनडीए खासकर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। आरजेडी कैंडिडेट दवार अमर कुमार पासवान ने बीजेपी कैंडिडेट बेबी कुमारी को 36658 वोटों के बड़े अंतर से हरा  दिया है।बोचहां में मिली जीत पर तेजस्वी ने जनता को धन्यवाद दिया है। 

ADVERTISEMENT

धनबाद: DCKS की बीसीसीएल मैनेजमेंट के साथ वार्ता, साकारात्मक पहल का आश्वासन 

वीआइपी को तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। इस हार से बीजेपी खेमे में भारी निराशा है। बीजेपी का आधार वोट भूमिहार का समर्थन राजद को मिलने से पार्टी नेतृत्व पर निश्चित रूप से दबाव बढ़ गया है। बिहार के बोचहां सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी की शानदार जीत ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। आरजेडी के अमर पासवान को 82562, बेबी कुमारी को 45909 और वीआईपी की गीता कुमारी को 29279 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस NOTA से भी पीछे रही है। तेजस्वी यादव के ट्रंप कार्ड ने कमाल कर दिया है। विरोधी दल के सभी नेताओं को मात दे दी है। बोचहां उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।  यहबोचहां सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

BMY समीकरण पर जीत का दावा
आरजेडी लीडर भू-माय समीकरण पर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो बिहार की राजनीति में एक नए समीकरण को मान्यता के तौर पर इसे देखा जायेगा। इसका वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव तथा 2025 के विधानसभा चुनाव में भी प्रभाव दिख सकता है।वीआइपी एमएलए मुसाफिर पासवान के निधन से यह सीट खाली हुई थी। 12 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। यहां मुख्य मुकाबला आरजेडी कैंडिडेट एवं मुसाफिर पासवान के पुत्र अमर कुमार पासवान, बीजेपीकी बेबी कुमारी और वीआइपी की डा. गीता कुमारी के बीच माना जा रहा था।