Advertisement

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में गुरुवार की रात एनएच - 31 पर शादी के जश्न में नाच रहे छह बरातियों को अनकंट्रोल बस ने कुचल दिया। सभी घायलों को समीप के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:बिहार: पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, बैचलर पार्टी के नाम पर जाती थीं लड़कियां, आठ पकड़ायी
बेगुसराय टाउन पुलिस स्टेशन एरिया बलिदानी दुर्गा स्थान के समीप हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। ड्राइवर और खलासी को पकड़ जमकर पिटाई भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बुझकर शांत कराया।  
डीजे पर बज रहे तेज गाने पर नाच रहे थे बराती
बताया जाता है कि कि पोखरिया निवासी जगदीश पासवान के बेटी की गुरुवार की रात शादी है। इसी आयोजन को लेकर सभी रिश्तेदार और मोहल्ले के 60 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे मटकोर रस्म में शामिल होने के लिए बलिदानी दुर्गा स्थान के समीप एनएच - 31 से गुजर रहे थे। इस दौरान सभी बराती डीजे की तेज धुन पर थिरक रहे थे। इसी बीच खगड़िया की ओर से आ रही हाई स्पीड बस अनकंट्रोल हो गई। बरातियों को कुचल दिया। बस की चपेट में छह से सात लोग आ गये।
ड्राइवर व खलासी अरेस्ट
हादसे में छह-सात लोग घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोकल लोगों के प्रयास से सभी को बगल के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया। लोगों ने बस के ड्राउवर और खलासी को पकड़ लिया। बस में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के ड्राइवर और खलासी को अरेस्ट कर बबबल को भी जब्त कर लिया है। घटना के बाद शादी के जश्न का माहौल गम में बदल गया है।