भागलपुर। भागलपुर के नये SSP हृदयकांत ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि क्राइम कंट्रोल मेरी प्राथमिकता रहेगी। लोग सुकून से रहें ऐसी लॉ एंड ऑर्डर बनायेंगे। महिलाएं निर्भय हो घरों से निकलें और वापस आयें। बच्चों-महिलाओं से जुड़े लैंगिक अपराध और कमजोर तबकों के उत्पीड़न से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने का सख्त प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें:अनुराग कश्यप ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का किया एलान
और भी पढ़ें
- रूस की महिलाएं सबसे खूबसूरत, भारत को मिला तीसरा स्थान; जानें टॉप-20 देशों की लिस्ट
- सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: इमरजेंसी के लिए सिर्फ संजय गांधी जिम्मेदार नहीं थे
- धनबाद में धूमधाम से मनी धन्वंतरि जयंती, MLA समेत डॉक्टरों ने की पूजा-अर्चना
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मेगा रेड, 4 दुकानों से 205 KG लड्डू जब्त, किया नष्ट
मंगलवार को भागलपुर के नए एसएसपी के रूप में योगदान देते ही हृदयकांत ने यह बातें कह अपनी प्राथमिकताएं गिनायी। एसएसपी ने कहा कि बदलते दौर में पुलिस के समक्ष बड़ी चुनौती के रूप में साइबर क्राइम आया है। जिससे लड़ने के लिए सबसे बड़ा हथियार जागरूकता का है। स्कूल-कालेजों में इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। सभी पुलिस स्टेशन एरिया में भी जागरूकता फैलाने का काम किया जायेगा।
वाहन मालिकों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी रखनी होगी
एसएसपी ने कहा कि अब यह नहीं चलेगा कि कार-बाइक खरीद लिए और ट्रैफिक रूल्स की जानकारी न रखें। उन्होंने कहा कि मोटर व्हैकिल एक्ट के नियमों को भी जानना जरूरी है। गाड़ियां लें तो ट्रैफिक रूल्स का अनुपालन करना जरूरी है।
बीच सड़क पर कानून का पाठ पढ़ाया जायेगा
एसएसपी ने बातचीत के दौरान कहा कि मैं एक दिन पहले आकर टउन में ट्रैफिक गतिविधियों को देखा तो दंग रह गया। यहां बाइक-कार में फ़ैन्सी नंबर लगाने वाले भी दर्जनों दिखें। उन्हें मोटर व्हैकिल एक्ट का भान कराना होगा। उनकी नंबर प्लेट सार्वजनिक जगहों पर उतरवा कर उन्हें कानून अनुपालन का अहसास कराया जायेगा। उन्होंने कहा संवेदनशील भागलपुर में लोगों से सीधा पारदर्शी संवाद रखूंगा।