पटना। बिहार पुलिस ने तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का झूठा वीडियो शेयर कर अफवाह फैलाने के आरोपित यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी पर लगातार कानूनी शिकंजा कस रही है। बिहार पुलिस की ईओयू ने मनीष कश्यप और उसके यूट्यूब चैनल के बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया है। अलग-अलग चार बैंक अकाउंट्स में कुल 42 लाख 11 हजार 937 रुपये जमा हैं।
यह भी पढ़ें:Bihar: 'गैंगस्टर बनना चाहती है बीजेपी लीडर श्वेता झा , एक्स मेयर कैंडिडेट के हसबैंड ने अपनी सुरक्षा की लगाई गुहार
ईओयू के अनुसार, मनीष के एसबीआइ बैंक के अकाउंट में तीन लाख 37 हजार 496 रुपये, आइडीएफसी बैंक के अकाउंट में 51, 069 रुपये और एचडीएफसी बैंक के अकाउंट में तीन लाख 37 हजार 463 रुपये जमा हैं। वहीं, सचतक फाउंडेशन के एचडीएफसी बैंक के खाते में 34 लाख 85 हजार 909 रुपये जमा हैं। जांच में मनीष कश्यप के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता के साक्ष्य मिले हैं। इस संबंध में इन्विस्टीगेशन किया जा रहा है।
मामले की जांच कर रही EOU कोएक्युज्ड मनीष कश्यप और युवराज सिंह राजपूत के विरुद्ध कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट मिल गया है। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ईओयू ने स्पेशल टीम का गठन किया है। स्पेशल टीम द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली और उत्तरप्रदेश आदि राज्यों में भी लगातार रेड की जा रही है।
अरेस्टिंग की फर्जी फोटो पोस्ट करने मामले में प्रशांत अरेस्ट
ईओयू ने तमिलनाडु प्रकरण में एक और आरोपित को अरेस्ट किया है। बीते दिनों मनीष कश्यप के नाम से संचालित ट्विटर हैंडल पर मनीष कश्यप की अरेस्टिंग की पुरानी फोटो पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट को लेकर भ्रम फैलाने के आरोप में प्रशांत कुमार नाम के शख्स को ईओयू ने अरेस्ट किया है। प्रशांत बक्सर के कृष्णाब्रह्मा पुलिस स्टेशन एरिया के बड़का ढकाइच का मूल निवासी है। वह वर्तमान में पटना के शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत शिवपुरी के रोड नंबर एक में रह रहा था। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
और भी पढ़ें
- SI प्रमोशन विवाद में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीधी भर्ती वालों को मिलेगी प्राथमिकता
- बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद बना नरसंहार, कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 को मारा
- ऐश्वर्या-अभिषेक का दिखा रोमांटिक अंदाज, हाथों में हाथ डाल दीवाली पार्टी में पहुंचे
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
तमिलनाडु प्रकरण मामले में ईओयू ने अभी तक तीन एफआइआर दर्ज की हैं। इसमें आठ लोगों को आरोपित बनाया गया है। इनमें से तीन को अभी तक पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। मनीष कश्यप और युवराज सिंह राजपूत की तलाश में लगातार रेड की जा रही है।