- गया में शिक्षक व स्नातक दोनों सीटों पर मिली जीत
स्नातक से अवधेश नारायण ने डा पुनीत को हराया
पटना। बिहार विधान परिषद के पांच सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को दो सीटों पर जीत मिली है। इन दो सीटों पर जीत के साथ ही विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: जीतेंद्र कुमार बने गोविंदपुर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज, संतोष गुप्ता को धनबाद का कमान
बीजेपी ने विधान पररिषद में जेडीयू से सबसे बड़ा दल होने का ओहदा छीन लिया है। सदन में अब बीजेपी के कुल 25 सदस्य हो गये हैं। जबकि नीतीश की जदयू 23 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। गया स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर बीजेपी कैंडिडेट को जीत मिली है। दोनों सीटों पर महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के बीजेपी समर्थित उम्मीदवार जीवन कुमार ने जीत दर्ज की है। गया स्नातक सीट से अवधेश नारायाण सिंह ने जीत हासिल की है। मगध की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दो बार से एमएलएसी रहे संजीव श्याम सिंह को बीजेपी के जीवन कुमार ने हरा दिया है।
और भी पढ़ें
- बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद बना नरसंहार, कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 को मारा
- ऐश्वर्या-अभिषेक का दिखा रोमांटिक अंदाज, हाथों में हाथ डाल दीवाली पार्टी में पहुंचे
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
वहीं मगध के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपीके अवधेश नारायण सिंह ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे पुनीत सिंह को पराजित किया है। वहीं कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के संजीव कुमार सिंह फिर से जीतने में सफल रहें हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एक्स एमएलसी केदारनाथ पांडेय के बेटे पुष्कर आनंद को जन सुराज पार्टी के समर्थित कैंडिडेट अफाक अहमद ने हरा दिया है। वहीं सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के वीरेन्द्र नारायण यादव ने फिर से जीत हासिल की है।
आरजेडी का नहीं खुला खाता
शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के इस चुनाव मेंअब तक जेडीयू के खाते में तीन एमएलसी सीट थी जबकि एक सीट सीपीएम के पास थी। वहीं बीजेपी के पास सिर्फ एक सीट गया स्नातक निर्वाचन की थी। . बीजेपी ने गया शिक्षक व स्नातक दोनों सीटों पर जीत हासिल करने में सफलता हासिल की। वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज समर्थित कैंडिडेट ने सारण शिक्षक क्षेत्र से जीत हासिल कर ली। जेडीयू अपनी तीन में सिर्फ दो सीट ही बचा पाई जबकि आरजेडी का खाता भी नहीं खुल पाया।
बिहार विधान परिषद की चार सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव के लिए 31 मार्च को वोटिंग हुई थी।, बिहार विधान परिषद में दो स्ना3तक और दो शिक्षक निर्वाचन-क्षेत्र के सदस्योंा का कार्यकाल आगामी आठ मई को पूरा हो रहा है। वहीं, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की एक सीट पर उपचुनाव कराया गया। यह सीट अक्टूगबर 2022 में केदार नाथ पांडेय की मृत्युा के बाद से खाली थी।