बिहार: पटना एयर फोर्स स्टेशन में नौ अक्टूबर से एयरमेन भर्ती रैली, रजिस्ट्रेशन 27 सिंतबर से

इंडियन एयर फोर्स  द्वारा ग्रुप एक्स (टेक्निकल ट्रेड) में एयरमेन के पोस्ट पर भर्ती के लिए रैली के आयोजन के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। एयर फोर्स स्टेशन बिहटा, पटना (बिहार) में नौ अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2020 तक भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। भर्ती रैली के लिए बिहार राज्य के अविवाहित पुरुष, जो कि भारतीय या नेपाली नागरिक हों, आवेदन कर सकते हैं

बिहार: पटना एयर फोर्स स्टेशन में नौ अक्टूबर से एयरमेन भर्ती रैली, रजिस्ट्रेशन 27 सिंतबर से

Advertisement

नई दिल्ली। इंडियन एयर फोर्स  द्वारा ग्रुप एक्स (टेक्निकल ट्रेड) में एयरमेन के पोस्ट पर भर्ती के लिए रैली के आयोजन के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। एयर फोर्स स्टेशन बिहटा, पटना (बिहार) में नौ अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2020 तक भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। भर्ती रैली के लिए बिहार राज्य के अविवाहित पुरुष, जो कि भारतीय या नेपाली नागरिक हों, आवेदन कर सकते हैं।

पटना वायु सेना भर्ती रैली 2020 में सम्मिलित होने के लिए कैंडिडेट्स को पहले एयरमेन सेलेक्शन की ऑफिशियल वेबसाइट, airmenselection.cdac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आईएएफ बिहार रिक्रूटमेंट रैली 2020 रजिस्ट्रेशन 27 सितंबर को सुबह 11 बजे से आरंभ होंगे।  रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर की शाम पांच बजे तक किये जा सकेंगे। आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से पटना वायु सेना भर्ती रैली 2020 अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं ।साथ ही बिहार रिक्रूटमेंट रैली 2020 रजिस्ट्रेशन से संबंधित पेज पर जा सकते हैं।

योग्यता मानदंड

इंडियन एयरफोर्स  द्वारा एयर फोर्स स्टेशन बिहटा, पटना (बिहार) में 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2020 तक आयोजित की जाने वाली एयरमैन (ग्रुप एक्स – टेक्निकल ट्रेड्स) भर्ती रैली 2020 के लिए नोटटिफकेशन जारी की गयी है।

नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन के इच्छुक कंडिडेट को बिहार राज्य निवासी होना चाहिए। उन्होंने मैथ, फिजीक्स, साइंज और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 नंबर सहित 12वीं पास की हो। अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50 परसेंट नंबर होने अनिवार्य हैं।

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी पॉलीटेक्निक संस्थान से विभिन्न इंजीनियरिंग ट्रेड्स में न्यूनतम 50 परसेंट नंबर के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा किये उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। इंजीनियरिंग ट्रेड्स की जानकारी के लिए एयरमेन सेलेक्शन के पोर्टल पर विजिट करें, जिसके इस डायरेक्ट लिंक से जा सकते हैं।

कैंडिडेट का जन्म 17 जनवरी 2000 से 30 दिसंबर 2003 के बीच हुआ होना चाहिए, जिसमें दोनो तिथियां भी शामिल हैं। कैंडिडेट की योग्यता, चयन प्रक्रिया और पंजीकरण प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।