अररिया। अररिया जिले के पलासी ब्लॉक के कबैया गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। भुट्टा पकाते समय उड़ी चिंगारी से एक घर में लगी आग में भाई-बहन समेत छह बच्चे जिंदा जल गये।मृतकों में युनुश का पांच वर्षीय पुत्र अशरफ और तीन वर्षीय पुत्री गुलनाज, मंजूर का छह वर्षीय पुत्र दिलवर, फारूक का चार वर्षीय पुत्र बरकस, मतीन का पांच वर्षीय पुत्र अली हसन और तनवीर का पांच वर्षीय पुत्र खुसनिहार शामिल है।
कबैया गांव में मंगलवार की दोपहर एक बजे भाई-बहन समेत छह बच्चे फूस के बने घर लोगों से छिपकर भुट्टा(Corn) पका रहे थे। इसी दौरान उड़ी चिंगारी से घर में आग लग गई। बच्चों को घर से निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। जब तक बच्चों का शोर सुनकर लोग पहुंचते तब तक वे सभी आग में जिंदा जल गये।
किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ उमड़ गयी। ग्रामीणों का कहना है कि खेलने के दौरान घटना घटी है।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया