Advertisement

बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला में बेतिया टाउन पुलिस स्टेशन पुलिस ने बीजेपी के चनपटिया नगर अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता अरेस्ट किया है। अमित पर पुलिस पर हमला, मारपीट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने समेत कई आरोप हैं।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Gangs of Wasseypur: तोपचांची के शान ए पंजाब और माही होटल में बमबाजी, प्रिंस खान के शूटर मेजर ने ली जिम्मेवारी
पुलिस ने अमित गुप्ता को गुरुवार की रात उनके घर चनपटिया के भगवती नगर वार्ड छह से अरेस्ट किया है। अमित की मां सुनीता देवी नगर पंचायत चनपटिया के वार्ड छह की पार्षद हैं।बेतिया टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि एमजेके अस्पताल में स्थापित इंग्लैंड के किंग एडवर्ड सप्तम की प्रतिमा तोड़ने, राजकुमार शुक्ल इंटर कॉलेज सतवरिया के तत्कालीन प्राचार्य अरविंद कुमार के न्यू बस स्टैंड स्थित आवास पर तोड़फोड़ कर मारपीट करने, रोड जाम करने, ईट-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर गाली-गलौज करने आदि के मामले में बीजेपी लीडर को अरेस्ट किया गया है।
2019 में इंग्लैंड के किंग की प्रतिमा तोड़ने के आरोपी
जनवरी 2019 में बेतिया टाउन  के एमजेके अस्पताल में 1936 स्थापित इंग्लैंड के किंग एडवर्ड सप्तम की प्रतिमा को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था। इस मामले में तत्कालीन एसपी जयंत कांत के निर्देश पर टाउन पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज की गई थी। प्रतिमा तोड़ने के मामले में अन्य लोगों के साथ अमित कुमार गुप्ता को भी नेम्ड किया गया था।

कॉलेज प्रिंसिपल के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
11 अप्रैल 2019 को राजकुमार सिंह इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रिसिपल के न्यू बस स्टैंड स्थित घर पर 100 से 150 की संख्या में स्टूडेंट्स और अन्य लोगों ने हमला बोल दिया था। घर में घुसकर तोड़फोड़ और उनकी वाइफ से मारपीट की थी।
पुलिस टीम पर पथराव
उग्र स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल के घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक को रोड पर लाकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। बाइक  जलाने की कोशिश की थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम परभीड़ ने पुलिस गाली-गलौज करते हुए पथराव कर दिया था। इस मामले में पुलिस चार लोगों को मौके से अरेस्टर किया था। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद अन्य लोगों के साथ अमित के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी। तत्कालीन टाउन थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह प्रतिवेदन एफअइआर दर्ज की गयी थी। इस मामले में राजकुमार शुक्ल इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल अरविंद्र कुमार ने भी अमित और अन्य लोगों के खिलाफ टाउन पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज कराई थी।

वहीं अमित के खिलाफ अगस्त 2018 में चनपटिया पुलिस स्टेशन में भी एक मामला दर्ज है। चनपटिया के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने अपने प्रतिवेदन पर एफआइआर दर्ज की थी। इसमें मारपीट, अपशब्द बोलने, धमकी देने, नाजायज मजमा बनाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, अफवाह फैलाने आदि का आरोप है।