पश्चिम बंगाल में BJP 206, तमिलनाडु में टीवीके बनी सबसे बड़ी पार्टी, केरल में कांग्रेस वापसी, असम में BJP की हैट्रिक”

Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में किस पार्टी को मिली कितनी सीटें, कहां बन रही है सरकार और पूरा सीट आंकड़ा जानें।

पश्चिम बंगाल में BJP 206, तमिलनाडु में टीवीके बनी सबसे बड़ी पार्टी, केरल में कांग्रेस वापसी, असम में BJP की हैट्रिक”
भाजपा मुख्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी का जबरदस्त स्वागत।
  • “5 राज्यों में सत्ता परिवर्तन का तूफान
  • पश्चिम बंगाल में BJP का 200 पार कब्जा
  • तमिलनाडु में विजय की एंट्री से सियासी भूकंप
  • केरल में कांग्रेस की वापसी
  • असम में BJP की हैट्रिक, पुडुचेरी में NDA बरकरार”

नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम(Threesocieties.com Desk): 2026 के विधानसभा चुनावों ने देश की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी—इन पांच राज्यों के नतीजों में बड़ा सत्ता परिवर्तन, नए चेहरे और पुराने किलों का पतन साफ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: देवघर श्रावणी मेला 2026 हाईटेक: VIP दर्शन बंद, AI-फेस रिकग्निशन से होगी निगरानी, आम श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

जहां एक तरफ BJP ने बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर दी, वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी ने दशकों पुरानी DMK-AIADMK राजनीति को तोड़ दिया। केरल में कांग्रेस गठबंधन की वापसी हुई है, जबकि असम में BJP ने सत्ता बचा ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर की सीट भी नहीं बचा पाईं। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया है। सुवेंदु नंदीग्राम सीट से भी चुनाव मैदान में थे, यहां से भी बीजेपी नेता ने जीत हासिल की है।

अभिनेता थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सोमवार को मतगणना के दौरान टीवीके ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 107 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाई, जिससे राज्य में छह दशकों से चली आ रही द्रविड़ पार्टियों (डीएमके और एआईएडीएमके) की द्वंद्व राजनीति टूट गई।

विजय के ड्राइवर का बेटा बना विधायक
टीवीके की इस ऐतिहासिक जीत में सबसे चर्चित नाम है आर. सबरीनाथन का। 30 वर्षीय सबरीनाथन विजय के लंबे समय के ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे हैं। उन्होंने चेन्नई की विरुगम्पक्कम सीट से भारी मतों से जीत हासिल की। उन्होंने डीएमके के प्रभाकरा राजा और एआईएडीएमके के विरुगई रवि को 22,000 से अधिक वोटों से हराया। सबरीनाथन पहली बार चुनाव लड़ रहे थे और टीवीके के नए चेहरों में शामिल होकर इतिहास रच दिया।

मुख्यमंत्री स्टालिन को अपनी सीट पर हार, उदयनिधि बचे
डीएमके के लिए यह चुनाव बेहद झटके भरा रहा। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी पारंपरिक कोलाथुर सीट पर टीवीके के वीएस बाबू से हार गए। वहीं, स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट पर टीवीके के सेल्वम डी को 7,140 वोटों से हराकर बच गए। डीएमके के कई बड़े नेता इस शर्मनाक हार के शिकार हुए।

राज्यवार रिजल्ट (सीटों के साथ)

 पश्चिम बंगाल (294 सीट | बहुमत: 148)
BJP: 206 सीट (लीड/जीत)
TMC: 81 सीट
कांग्रेस-2
अन्य -4

असम (126 सीट | बहुमत: 64)
BJP+ (NDA): 102 सीट
Congress+: 19 सीट
अन्य: 5

 तमिलनाडु (234 सीट | बहुमत: 118)

TVK (विजय): 105–107 सीट (सबसे बड़ी पार्टी)
AIADMK: 46-47सीट
DMK: 58-60 सीट

केरल (140 सीट | बहुमत: 71)

UDF (Congress गठबंधन): 97 सीट

LDF (CPM): 35 सीट

अन्य -8

 पुडुचेरी (30 सीट | बहुमत: 16)
NDA (AINRC+BJP): 17 सीट
Congress+: 6 सीट
अन्य-7

 स्थिति: NDA दोबारा सरकार बना रही
 CM रंगास्वामी सीट बरकरार

पांच राज्यों का कुल राजनीतिक मैसेज
सबसे बड़ा उलटफेर: पश्चिम बंगाल
सबसे बड़ा सरप्राइज: तमिलनाडु (विजय फैक्टर)
सबसे स्थिर राज्य: असम (BJP बरकरार)
सबसे बड़ा रिवर्सल: केरल (LDF आउट, UDF इन)
छोटा लेकिन अहम: पुडुचेरी (NDA कायम)