पटना। बिहार में अश्लील एवं जातिसूचक भोजपुरी गीत गाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बिहार पुलिस हेडक्वार्टरने ऐसे गीतों को सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला बताते हुए कार्रवाई करने को कहा है।
यह भी पढ़ें:Bihar: आइजी Vikas Vaibhav ने होम डिपार्टमेंट को भेजा सात पेज का जवाब
और भी पढ़ें
- SI प्रमोशन विवाद में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीधी भर्ती वालों को मिलेगी प्राथमिकता
- बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद बना नरसंहार, कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 को मारा
- ऐश्वर्या-अभिषेक का दिखा रोमांटिक अंदाज, हाथों में हाथ डाल दीवाली पार्टी में पहुंचे
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
इस बाबत सभी जिलों के डीएम और एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा गया है। इस आदेश की प्रति जोनलआइजी व डीआइजी को भी भेजी गई है। स्पेशल ब्रांच के एसपी (बी) की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि कतिपय गायकों द्वारा अपने भोजपुरी गानों में अश्लील, द्विअर्थी, जातिसूचक, महिला एवं अनुसूचित जाति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे गायक अपने गानों में किसी जाति का महिमामंडन करते हैं, तो किसी जाति को नीचा दिखाते हैं। इस तरह के गानों से सामाजिक सद्भाव व माहौल बिगड़ने की संभावना है।
इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने वाले भी कसेगा शिकंजा
पत्र में उल्लेख है कि भोजपुर व सिवान में ऐसे गानों के कारण 11 फरवरी को आवश्यक कार्रवाई के लिए सतर्कता प्रतिवेदन भेजा गया था। लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि यह प्रवृत्ति सीमित होने के बजाय बढ़ती जा रही है।ऐसे में महाशिवरात्रि और होली को देखते हुए अश्लील एवं विद्वेष फैलाने वाले गानों के विरुद्ध विशेष सतर्कता बरती जाए।इस तरह के गानों के विरुद्ध समाज में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। ऐसे गानों तथा इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने वालों के विरुद्ध विधियुक्त कार्रवाई जरूरी है।
एडीजी, पुलिस हेडक्वार्टर जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा है कि गीत-संगीत ऐसा हो जिसमें किसी की अवमानना न हो। किसी को उत्तेजित न किया जाए। किसी भी जगह अगर ऐसे अश्लील गाने या कार्यक्रम का आयोजन होता है, तो पुलिस-प्रशासन आपत्ति दर्ज करते हुए उसपर कार्रवाई करेगा।