Advertisement

धनबाद। हावड़ा से ऋषिकेश जा रही 13009 दून एक्सप्रेस में पैंट्री कार मैनेजर ने किशोरी से रेप करने का प्रयास किया। लड़की को बाथरूम चलने की बात कहने के दौरान वह पकड़ लिया गया। किशोरी की मां ने उसकी चप्पल से पिटाई की। मां की कंपलेन पर आरोपित के खिलाफ धनबाद रेल पुलिस स्टेशन में पैंट्री कार मैनेजर का नाम देवेंद्र पाल (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। रेल पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar: पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर मर्डर, 16 कट्ठा जमीन के विवाद में की गयी जान
अलग-अलग कोच में सफर कर रही थी मां व बेटी
दून एक्सप्रेस से हावड़ा से गया जा रही मां व बेटी दोनों स्लीपर के अलग-अलग कोच में थी। देर रात जब लगभग सभी पैसेंजर सो गए तो पैंट्री कार मैनेजर ने अकेली किशोरी को अपना शिकार बनाया। किशोरी ने बताया कि वह सो रही थी, तभी वह उसके पास आया था। अचानक जब उसकी नींद खुली तो देखा उसकी जींस खुली थी।उसके साथ क्या हुआ पता नहीं, पर जब वह उठी तो मैनेजर ने उससे कहा कि शौचालय चलो अच्छा लगेगा। अपनी बेटी से पूरी बात सुनते ही उसकी मां ने आरोपित की बोगी में ही चप्पलों से धुनाई कर दी। रेल पुलिस व टिकट चेकिंग स्टाफ ने उन्हें किसी तरह शांत कराया।

धनबाद में हुई घटना, गया में उतारा गया पैंट्री कार मैनेजर
किशोरी की मां का कहना है कि धनबाद स्टेशन के आसपास घटना हुई है। जब उन्हें मामले की जानकारी मिली, तब तक ट्रेन काफी निकल चुकी थी। रेल पुलिस ने आरोपित पैंट्री मैनेजर को गया स्टेशन पर उतारा। दूसरी ट्रेन से आरोपित के साथ किशोरी व उसकी मां को लेकर धनबाद आई। धनबाद में किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई। जांच में उसके साथ छेड़छाड़ की पुष्टि हो गई है।