15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया महाविस्फोट, 16 गेंदों में फिफ्टी ठोक तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ इतिहास रच दिया। उन्होंने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया महाविस्फोट, 16 गेंदों में फिफ्टी ठोक तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने प्लेऑफ में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेट जगत दंग रह गया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया।

यह भी पढ़ें: धनबाद के चौधरी स्वीट्स में भड़की भीषण आग, बैंक मोड़ में मचा हड़कंप… दमकल की मशक्कत से टला बड़ा हादसा

इतना ही नहीं, उन्होंने “यूनिवर्स बॉस” क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। वैभव अब IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

शुरुआत से ही हैदराबाद पर टूट पड़े वैभव

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन उन्हें शायद अंदाजा नहीं था कि सामने 15 साल का ऐसा बल्लेबाज़ खड़ा है, जो उनके गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देगा। राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरे। पहले ही ओवर में पैट कमिंस की आखिरी गेंद पर वैभव ने लंबा छक्का जड़ अपने इरादे जाहिर कर दिए। इसके बाद तो मानो मैदान पर छक्कों की बारिश शुरू हो गई।

दूसरे ओवर में उन्‍होंने ईशान मलिंगा को भी 1 सिक्‍स लगाया। तीसरे ओवर में कमिंस को उन्‍होंने लगातार 3 सिक्‍स लगाए। साकिब हुसैन ने चौथा ओवर किया। इस ओवर में भी वैभव ने 3 सिक्‍स लगाए और अपनी फिफ्टी पूरी की। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल सीजन में 600 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी। वैभव शतक लगाने से चूक गए। उन्‍होंने 29 गेंदों पर 97 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 12 छक्‍के और 5 चौके जड़े। सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर वैभव ने IPL प्लेऑफ इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी की बराबरी कर ली।

सुरेश रैना की बराबरी, गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी ने 2014 में सुरेश रैना द्वारा बनाए गए 16 गेंदों में अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। साथ ही उन्होंने क्रिस गेल का 2012 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। गेल ने एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे, जबकि वैभव अब 65 छक्कों के साथ नए नंबर-1 बन गए हैं।

29 गेंदों में 97 रन, शतक से चूके

वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में शामिल थे: 12 छक्के व 5 चौके। हालांकि वह शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी ने पूरे मैच का रुख बदल दिया।

पैट कमिंस की निकली हेकड़ी

दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाने वाले पैट कमिंस भी वैभव के सामने बेबस नजर आए। कमिंस के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर वैभव ने यह साफ कर दिया कि वह किसी भी गेंदबाज पर हमला करने से नहीं डरते।

क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर लिखने लगे —“Vaibhav को खिला डाला तो लाइफ झिंगा लाला!”

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के बड़े रिकॉर्ड

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

65 — वैभव सूर्यवंशी (2026)
59 — क्रिस गेल (2012)
52 — आंद्रे रसेल (2019)
IPL प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक
16 गेंद — सुरेश रैना (2014)
16 गेंद — वैभव सूर्यवंशी (2026)
17 गेंद — एडम गिलक्रिस्ट (2009)

IPL में 20 गेंद से कम में सबसे ज्यादा फिफ्टी

6 — अभिषेक शर्मा
5 — निकोलस पूरन
5 — वैभव सूर्यवंशी
IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
6 — डेविड वॉर्नर
5 — वैभव सूर्यवंशी
4 — ट्रेविस हेड
IPL प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
11+ — वैभव सूर्यवंशी vs SRH (2026)
10 — शुभमन गिल vs MI (2023)

सबसे कम उम्र में 600 रन पूरे

वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास में एक सीजन में 600 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था।15 साल की उम्र में जिस तरह से वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार बता रहे हैं।