- Paytm KYC अपडेट के लिए पूछे थे क्रेडिट कार्ड का नंबर
गिरिडीह। साइबर क्रिमिनलों ने गुजरात के Ahmedabad District Judge के बेटे के बैंक अकाउंट से 10.95 लाख रुपये निकाल लिये हैं। मामले में शामिल गिरिडीह जिले के गांडेय बाजार निवासी शिवम कुमार नामक एक आरोपी को पकड़ा गया है। अहमदाबाद व गिरिडीह पुलिस ने ज्वाइंट कार्रवाई में पकड़ा गया शिवम कुमार(19 ) गिरिडीह कॉलेज में इंटर का स्टूडेंट है। उसके पास से चार मोबाइल और पांच सिम कार्ड बरामद किया गया है। अहमदाबाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
अहमदाबाद पुलिस चार महीने से खोज रही है साइबर क्रिमिनलों को
अहमदाबाद के धावलजी नानावती जो जिला जज के पुत्र हैं, के पेटीएम और बैंक अकाउंट से इलिगल तरीके से 10,95,261 रुपये निकासी कर ली गयी है। उन्होंने अहमदाबाद साइबर पुलिस स्टेशन में कंपलेन की थी। पुलिस को जांच में गांडेय के शिवम कुमार की संलिप्ता सामने आयी। अहमदाबाद सिटी साइबर पुलिस स्टेशन की टीम गिरिडीह पहुंची। गांडेय पुलिस की सहायता से शिवम को घर से पकड़ लिया।
और भी पढ़ें
- धनबाद में धूमधाम से मनी धन्वंतरि जयंती, MLA समेत डॉक्टरों ने की पूजा-अर्चना
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मेगा रेड, 4 दुकानों से 205 KG लड्डू जब्त, किया नष्ट
- धनबाद में JMM नेता पर गंभीर आरोप, दो पुलिस जवानों को पीटा; 50 हजार और चेन लूटी
- Jharkhand: निशा भगत की मौत पर शोक, पिता ने लगाया सोशल मीडिया पर चरित्र हनन का आरोप
पेटीएम केवाइसी के नाम पर दिया झांसा
ठगी के शिकार जज के बेटे ने पुलिस को दी गयी कंपलेन में कहा है कि 18 मई को उनके मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें लिखा था कि केवाईसी 24 घंटे में एक्सपायर होनेवाला है। अपडेट करने के लिए एक नंबर देकर उस पर फोन करने को कहा। मैसेज का जवाब नहीं देने पर एक घंटे के बाद उसी नंबर से फोन आया। कहा कि पेटीएम सर्विस सेंटर से बोल रहा हूं। आपका पेटीएम केवाईसी पेंडिंग है। ऑनलाइन वेरिफिकेशन कर पेटीएम पासबुक अपडेट करने के लिए क्रेडिट कार्ड का नंबर जरूरी है। पिन नहीं मांगा गया। जानकारी देते ही उनके पेटीएम वॉलेट से 9,499 रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया। उसके बाद कोटेक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड से साढ़े दस लाख से अधिक रुपये निकाल लिए गए।
अहमदाबाद की चार टीम कर रही थी रेड
अहमदाबाद कोर्ट में जिला जज का बेटा होने के कारण मामला हाईप्रोफाइल हो गया। साइबर पुलिस की अगुआई में चार से अधिक टीम आरोपियों कोदबोचने के लिए अलग-अलग स्टेट में रेड कर रही थी। इस मामले में आधा दर्जन से अधिक साइबर क्रिमिनल कई स्टेट से पहले ही अरेस्ट किये जा चुके हैं। जज के बेटे के अकाउंट से से रुपये निकालने के बाद साइबर ठगों ने अमेजन का ऑनलाइन वाउचर खरीदकर उसका बंटवारा किया।