गूगल ने जारी की 145 डैंजर ऐप्स की लिस्ट, एंड्रॉइड यूजर्स अपने फोन से करें डिलीट
ADVERTISEMENT
नई दिल्ली: गूगल ने एंड्रॉइड फोन यूजर्स को अलर्ट करते हुए 145 ऐप्स की लिस्ट जारी की है. ये ऐप्स वायरस से इफेक्टेड हैं. इन एप्स के जरिये यूजर्स की जानकारी स्मार्टफोन के जरिये आपके बैंक अकाउंट, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी निजी जानकारियां चुराई जा सकती है.गूगल ने इन्हें तुरंत डिलीट करने की सलाह दी है।
हैकर्स ऐसे चुराते हैं निजी जानकारी: गूगल के अनुसार , वायरस से लैस ये 145 ऐप्स एंड्रॉइड फोन के लिए हानिकारक नहीं हैं. अगर फोन को विंडोज कंप्यूटर से जोड़ा जाता है तो यह वायरस आपके कंप्यूटर में प्रवेश कर सकता है.कंपनी ने बताया कि वायरस से प्रभावित ऐप्स की-स्ट्रोक (कीबोर्ड पर टाइप किए जाने वाले अक्षर और शब्द) समझने में सक्षम हैं. इसके जरिये हैकर्स आपकी बैंक डिटेल्स, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े पासवर्ड समेत कई निजी जानकारियां चुरा सकते हैं.
एप्स को करें डिलीट: बेबी रूम, मोटरट्रेल, टैटू नेम, कार गैराज, जैपनीज गार्डन, हाउस टेरेस, स्कर्ट डिजाइन, योग मेडिटेशन, शू रैक, यूनीक टीशर्ट, मेन्स शूज, टीवी रुआंग टामू, आइडिया ग्लासेज, फैशन मुस्लिम, ब्रेसलेट, क्लोदिंग ड्राइंग, मिनिमलिस्ट किचन, नेल आर्ट, आइस्क्रीम स्टिक, रूफ, चिल्ड्रन क्लोद्स, होम सीलिंग, पाला बाजू, लिविंग रूम, बुकशेल्फ, निटेड बेबी, हेयर पेंट, वॉल डेकोरेशन, पेंटिंग मेहंदी, बॉडी बिल्डर, कपल शर्ट्स, विंडो डिजाइन, हिजाब स्टाइल, विंग चुन, फेंसिंग टेक्नीक, लर्न टू ड्रॉ क्लोदिंग जैसे एप्स को तुरंत डिलीट करें.
इस साल सिमेंटैक, ESET और चेक प्वाइंट जैसी सिक्योरिटी फर्म्स के रिसर्चर्स ने गूगल प्ले स्टोर में मौजूद कुछ हिडन मालवेयर एप्स के बारे में चेतावनी दी थी. इनमें से कई यूटीलिटी ऐप्स के तौर पर तो कई सिक्योरिटी ऐप्स के तौर पर दिखायी जा रही हैं.